प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में ऐसे  भरे अपना फॉर्म कुछ ही दिनों में होगी पात्र सूची जारी

Advertisements

Awas Plus Yojana 2025 Online Apply : प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में ऐसे  भरे अपना फॉर्म कुछ ही दिनों में होगी पात्र सूची जारी

Awas Plus Yojana 2025 Online Apply : अगर आप भी उन गरीब परिवार में शामिल है जिन्हें वर्ष 2016 से लेकर आज तक केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला ही तो अब आपके लिए बहुत ही बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जी हाँ जिन परिवारों को अभी तक PM Awas Yojana का लाभ नहीं मिला है उन सभी वंचित परिवारो को अब सरकार  PM Awas Plus scheme के माध्यम से योजना का लाभ देने जा रहे है।

सरकार ने वर्ष 2016 में गरीब परिवार के सपनो को साकार किया और सभी गरीब वर्गो को अपना कच्चा मकान पक्का बनाने के लिए Pradhan Mantri Awas Yojana की शुरू की थी जिसमे उन सभी गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जाना था जिनके पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं थे और उन्हें मजबूरन कच्चे घरो में रहना पढ़ रहा था।

इसे भी पढ़े : क्या आप जानते है लाडली बहना योजना का मासिक बजट क्या है, पूरी जानकारी।

बताते चले की केंद्र सरकार की ओर से PM Awas Yojana का लक्ष्य था की वह वर्ष 2016 से लेकर 2024 तक करीब 3 करोड़ पक्के मकान बनाना था जो सरकार ने समय रहते यह अपना टार्गेट पूरा कर लिए लेकर उसके बाद भी देश में अधिकांश गरीब परिवारों के पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं थे यही कारण है की सरकार ने वंचित परिवारों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए awas plus scheme शुरू कर दी है वंचित परिवार अपने आवेदन फॉर्म भर सकते है और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

आवास प्लस योजना 2025 में फॉर्म कैसे भरे

सरकार ने वंचित गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ प्रदान करने के लिए Awas Plus योजना स्टार्ट कर दी है अगर आपको अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है और आप जिस घर में रह रहे है वह कच्चा है तो आप भी केंद्र सरकार की आवास प्लस योजना में अपना Online आवेदन फॉर्म भर सकते है, Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप को पढ़े-

पहला स्टेप :- PM Awas Plus Yojana में फॉर्म भरने के लिए आप सबसे पहले ग्राम पंचायत सरपंच या सचिव अथवा ग्राम रोजगार सहायक से संपर्क करे।

दूसरा स्टेप :- सम्बंधित ग्राम सरपंच, सचिव, या रोजगार सहायक के समक्ष आप अपना आवेदन फॉर्म जमा करे।

तीसरा स्टेप :- आवास प्लस योजना में फॉर्म भरने के लिए ग्राम सचिव अपने मोबाइल पर  Awas Plus Yojana का App ओपन करना होगा और सम्बंधित हितग्राही का आधार कार्ड एवं पासबुक आदि ग्राम सचिव को देंवे।

चौथा स्टेप :- सम्बंधित ग्राम सचिव Awas Plus Yojana App पर पात्र हितग्राही की जानकारी भर कर Online Submit करेंगे एवं उसके बाद आपके कच्चे मकान का फोटो खीचे और अपलोड करे, साथ ही आप अपने कच्चे मकान के आगे खड़े होकर फोटो खिचवाए और अपलोड करेंगे।

पाचवां स्टेप :- ग्राम सचिव सम्बंधित पात्र हितग्राही के सभी जरुरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद Online Form Submit करेंगे और सफलतापूर्वक आवास प्लस योजना का फॉर्म जमा करेंगे।

इस तारीख तक भरे जायेंगे आवास प्लस योजना के फॉर्म

जैसा की आप जानते है की Awas Plus Yojana में Online apply करने की तारीख पहले 31 मार्च 2025 रखी गई थी किन्तु कई हितग्राही इस योजना में अपना आवेदन फॉर्म नहीं भर पाये थे जिस कारण सरकार ने उक्त योजना में फॉर्म भरने के लिए तारीख को आगे बड़ा दिया है और 31 मार्च से बड़ाकर 30 अप्रेल तक हितग्राही अपना आवेदन फॉर्म Awas Plus Yojana में अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।

आवास प्लस योजना में घर बनाने के लिए मिलते है 1.20 लाख रूपये

आपको जानकारी देते चले की प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकार की ओर से पात्र हितग्रहियो को 1 लाख 20 हजार रूपये की राशि दी जाती थी लेकिन केंद्र सरकार ने आवास योजना का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है लेकिन वंचित परिवारों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए उन्हें Awas Plus Yojana के माध्यम से भी पात्र हितग्राहियों को 1.20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेंगी।

अगर आपके मन में अभी भी Awas Plus Yojana 2025 से जुड़े कोई सवाल है तो आप अपने ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव अथवा रोजगार सहायक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है, या आप जनपद पंचायत में उपस्थित होकर जनपद पंचायत सीईओ या सम्बंधित अधिकारी से संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त करने संबधी जानकारी प्राप्त करे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *