1.30 लाख की मदद से, हर बहन बनेगी अपने घर की मालिक पूरी जानकारी

Advertisements

Ladli Behna Awas Yojana Patra List : 1.30 लाख की मदद से, हर बहन बनेगी अपने घर की मालिक पूरी जानकारी

Ladli Behna Awas Yojana Patra List : अगर आप भी मध्यप्रदेश में रहते है लेकिन क्या आप आज भी गाँव में कच्चे मकानों में रहने के लिए मजबूर है तो अब आपके लिए मध्यप्रदेश सरकार लेकर आई आई है लाडली बहना आवास योजना, इस योजना के माध्यम से सभी लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से पक्के मकान बनाने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मदद कर रही है।

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी ने लाडली बहनों को एक साथ 3 सौगाते दी थी जिसमे (पहली सौगात थी लाडली बहना योजना) (दूसरी सौगात थी लाडली बहना गैस रिफिल योजना) और (तीसरी है लाडली बहना आवास योजना) जिसमे एमपी की सरकार ने पहली ओर दूसरी योजना का लाभ देने शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़े : [नियमों में बदलाव] लाडली बहना योजना के नियमों में हुए बड़े बदलाव 25 किस्त से पहले नियम लागू।

मध्यप्रदेश सरकार की पहली सौगात की बात करे तो प्रदेश की सभी पात्र 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों को योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1250 रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है जिसमे सभी बहनों के खाते में माह की 10 से 15 तारीख के मध्य DBT के माध्यम से सिंगल में एक मुश्त राशि जमा कर दी जाती है वही बात करे दूसरी योजना की तो सभी पात्र महिलाओं को जिन्हें Ladli behna yojana का लाभ मिल रहा है उन्हें गैस रिफिल योजना का लाभ भी नियमित दिया जा रहा है।

Ladli-Behna-Awas-Yojana

Advertisements

हर बहन बनेगी अपने घर की मालिक

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को एक के बाद एक नई खुश्खारियां दे रहे है जिसमे Ladli Behna Yojana और लाडली बहना गैस रिफिल योजना के बाद अब Ladli Behna Awas Yojana का लाभ देने की भी घोषणा कर दी है, जिसमे जिन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है एवं उन्होंने आवास के लिए भी अपना आवेदन फॉर्म भरा था उन्हें अब आवास योजना का भी लाभ दिया जायेगा।

घर बनाने के लिए लाडली बहनों को मिलेंगे 1.30 लाख

जिस तरह केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में मकान बनाने के लिए 1 लाख 30 हजार रूपये की राशि दी जाती है उसी तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की लाखों लाडली बहनों को खुद का पक्का मकान बनाने के लिए भी 1 लाख 30 हजार रूपये की राशि दी जा रही है जिसमे 1.20 लाख रूपये घर बनाने के लिए एवं 10 हजार रूपये की राशि मजदूरी के लिए भी दी जाती है यानी कुल 1.30 लाख रूपये की राशि प्रदेश की लाडली बहनों को जा रही है।

इन महिलाओं को मिलेगी 1.30 लाख रूपये की मदद

आपको बताते चले की मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के दूसरे चरण के आवेदन फॉर्म भरे जाने के समय प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की थी जिसमे मध्यप्रदेश की करीब 42 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे गये थे जिसमे से जिन लाडली बहनों के घर कच्चे एवं जर्जर बने हुए है उन सभी महिलाओं को मकान बनाने के लिए 1.30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

लाडली बहनों को जल्द मिलेगा आवास का लाभ

प्रदेश सरकार ने लाडली बहनों को आवास योजना का लाभ देना शुरू कर दिया है, आपको बताते चले मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहना आवास योजना की पहली पात्र सूची बहुत ही जल्द जारी करने जा रही है जिसमे करीब 42 लाख महिलाओं को सरकार की ओर से आवास योजना का लाभ दिया जायेगा, सरकार बहुत ही जल्द Ladli Behna Awas Yojana के माध्यम से पहली किस्त जारी करने वाली है जिसमें पहली किस्त में करीब 10 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जायेगा और उसके बाद धीरे धीरे योजन से सभी महिलाओ को योजना का लाभ दिया जायेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *