Ladli Behna Yojana 2025 : 10 हजार महिलाओं को नहीं मिलेंगे मई में लाडली बहना योजना की 24वी किस्त में 1250 रुपयें
Ladli Behna Yojana 2025 : नमस्कार दोस्तों अगर आप भी मध्यप्रदेश में रहते है और अगर आपके घर परिवार में रहने वाली महिलाओं को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना (Ladli behna yojana) का लाभ मिल रहा है तो इस बार आपको इस योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है।
जैसा की आप जानते है की पिछले कई महीनो से मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से हजारो लाडली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं को ladli behna yojana से बाहर किया जा रहा है ऐसे में इस बार मई माह में भी हजारो महिलाओं को लाडली बहना योजना से बाहर किया जा सकता है जिसमे अलग अलग संभाग की हजारो महिलाओ को इस योजना से बाहर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े : इंदौर संभाग की इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना की 24वी किस्त का लाभ, पूरी जानकारी देखें।
आपको बताते चले की लाडली बहना योजना में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अनेक प्रकार के नियम एवं शर्ते लागू की गई थी जिसमें जिन महिलाओं ने ladli behna yojana के सभी नियम, शर्तो का पालन किया है उन्हें सरकार की ओर से निरंतररूप से योजना का लाभ दिया जा रहा है वही जिन महिलाओं ने सरकार द्वारा तेय मापदंडो को पूरा नहीं किया है उन्हें उन्हें इस योजना से बाहर किया जा है।

मई माह में करीब 10 हजार महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
पिछले कई माह से लाडली बहना योजना से हजारो महिलाओं को बाहर किया जा रहा है जिसमे भोपाल संभाग से लेकर उज्जैन संभाग एवं इंदौर संभाग आदि कई संभागो की महिलाओं को जिन्हें कुछ महीनो पहले लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा था उन्हें अप्रेल माह में Ladli behna yojana से बाहर किया जा रहा है जो इस माह मई 2025 में भी जारी रह सकता है।
आपको जानकारी देते चले की अप्रेल माह में करीब 8 हजार महिलाओं को लाडली बहना योजना से बाहर किया गया था और अनुमान लगाया रहा है की इस माह यानी मई माह की 24वी किस्त से पहले करीब 10 हजार महिलाओं को इस योजना से बाहर किया जा सकता है, ऐसे में आप जानना चाहते होंगे की किस कारण महिलाओं को MP सरकार बाहर कर रही है तो इसका मुख्य कारण उम्र है।
59 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
मध्यप्रदेश सरकार ने योजना शुरू करने से पहले योजना से सम्बंधित सभी नियम एवं शर्ते लागू कर दी थी जिसमें सरकार की ओर से जारी सूचना में बताया गया था की लाडली बहना योजना (ladli behna yojana) का लाभ लेने के लिए सम्बंधित लाडली बहना योजना की पात्र महिला की उम्र 21 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक होनी चाहियें।
अगर आपकी आयु 59 वर्ष या उसे अधिक है तो आपको सरकार की ओर से लाभ मिलना बंद कर दिया जायेंगा, ऐसे में अगर आपको अप्रेल माह में योजना का लाभ मिला था लेकिन इस माह मई में आपकी आयु 59 वर्ष से अधिक हो गई है तो आपको इस माह योजना से वंचित कर दिया जायेगा और आपको इस योजना की पात्र सूची से हटा दिया जायेगा।
आपको इस माह योजना का लाभ मिलेगा या नहीं जाने
जैसा की आपको जानकारी दी गई है की लाडली बहना योजना में करीब 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं ने अपना आवेदन फॉर्म भरा था जिसमे से जिन महिलाओं की आयु 59 वर्ष या उससे अधिक हो गई है उन्हें सरकार की ओर से बाहर कर दिया है, ऐसे में अगर आप यह जानना चाहते है की आपके खाते में इस माह मई में Ladli Behna yojana की 24 installment का लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करे-
- सबसे पहले आप Ladli Behna Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाये।
- अब आप लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर चुके है।
- यहाँ आपको योजना का मेनूबार दिखाई देगा जिसमे आप सभी जरुरी जानकारियां देख सकते है।
- मेनूबार सेक्शन में आपको आवेदन फॉर्म एवं भुगतान सम्बंधित ऑप्शन दिखाई देगा, क्लिक करे।
- अब आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा जिसमे आप अपना लाडली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक डाले।
- अब आप अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डाले और मोबाइल पर आये प्राप्त OTP को डाले और फॉर्म को सबमिट करे।
जैसे ही आप ऊपर दिए गये सभी स्टेप फ़ॉलो करते है उसके तुरंत बाद आपके सामने लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं की सूची निकलकर सामने आ जायेंगी जिसमे आप अपना नाम देख सकते है, अगर आपका नाम इस लिस्ट में उपलब्ध है तो आपको इस माह मई में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 15 मई को आपके DBT लिंक बैंक खाते में 1250 रूपये की राशि जमा कर दी जायेंगी।
अगर आपका नाम उक्त सूची में उपलब्ध नहीं है तो आपको मध्यप्रदेश सरकार ने आयु के चलते आपको लाडली बहना योजना से बाहर कर आपका आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया है, जिसके चलते आपको आयु अधिक हो जाने के कारण Ladli behna yojana का लाभ नहीं दिया जायेगा।
लाडली बहना योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते है, इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
