मध्यप्रदेश में होगी 8,500 पुलिस कर्मियों की भर्ती सीएम मोहन यादव ने स्वीकृति, पूरी जानकारी

Advertisements

MP Police Bharti 2025 : मध्यप्रदेश में होगी 8,500 पुलिस कर्मियों की भर्ती सीएम मोहन यादव ने स्वीकृति, पूरी जानकारी

MP Police Bharti 2025 : मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने बड़ी खुशखबरी जारी कर दी है, जी हाँ अगर आप मध्यप्रदेश में पुलिस में भर्ती होना चाहते है तो अब आपके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बहुत ही बड़ी खुशखबरी जारी करते हुए कहा है की एमपी में बहुत ही जल्द पुलिस भर्ती शुरू होने वाली है.

आज यानी 13 मई को मध्यप्रदेश ने जानकारी दी है जिसमे सरकार की ओर से जानकारी देते हुए बताया है की मध्यप्रदेश पुलिस में कई पद रिक्त पढ़े है जिन्हें भरने के लिए सरकार बहुत जल्द पुलिस भर्ती करने वाली है जिसमे सरकार करीब 8500 पदों पर भर्ती करने वाली है जिसकी विज्ञप्ति जारी करने वाली है.

8500 पदों पर होगी पुलिस भर्ती

जैसा की आप जानते है की मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री श्री कैलाश मकवाना ने जानकारी देते हुए बताया की मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में सभी रिक्त पदों की पूर्ती करने के लिए 8500 पदों पर भर्ती जारी करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है.

MP Police Bharti 2025

Advertisements

जानकारी के मुताबिक़ आपको बताते चले की सभी 8500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू कर दी जायेंगी यानी 15 मई से लेकर 30 मई के मध्य मध्यप्रदेश सरकार सभी 8500 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी कर सकते है, जिसमे विभिन्न पदों पर सरकार द्वारा भर्ती की जायेगी जिसमे हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल आदि कई पदों पर पुलिस भर्ती की जायेगी.

अगर आप मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भरना चाहते है तो इसके लिए आप एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है और उक्त भर्ती में भाग ले सकते है, पुलिस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपको किन किन दस्तावेजो की आवश्यकता होगी उसकी पूरी जानकारी के लिए आप मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है और सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते है.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *