PM Awas Plus Yojana Benefit : गरीबो को तुरंत मिलेगा पीएम आवास प्लस योजना का लाभ, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ जाने
PM Awas Plus Yojana Benefit : नमस्कार दोस्तों अगर आप भी ग्रामीण क्षेत्र रहते है लेकिन आपके पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं है और आपको केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली (PM Awas Yojana) प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब सरकार की ओर से पुनः सर्वे करवाया जा रहा है जिसमे उन सभी परिवारों को शामिल किया जायेगा जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है।
केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं क्षेत्र में गरीब परिवारों को पक्के मकान में रहने के लिए PM Awas Yojana शुरू की थी इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 20 हजार रूपये एवं शहरी क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार रूपये की आर्थिक मदद की जाती है।
इसे भी पढ़े : लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, जून माह से लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रूपये, पूरी जानकारी देखें।
आपको यह भी बताते चले की केंद्र सरकार द्वारा (PM Awas Yojana) प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2016 में शुरू की थी जिसमे केंद्र सरकार द्वारा लक्ष्य रखा गया था की वर्ष 2016 से लेकर 2024 तक देश में करीब 2 करोड़ परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए मदद की जायेंगी, अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूर्ण हो जाने पर उक्त योजना को बंद कर दिया गया है।
अभी भी देश में लाखो परिवारों को कच्चे घरो में रहना पढ़ रहा है जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के स्थान पर सरकार द्वारा PM Awas Plus Yojana की शुरुआत की गई है, इस योजना के माध्यम से उन सभी गरीब परिवारो को पक्के मकान बनाने में आर्थिक सहायता की जायेगी जिन परिवारों को PM Awas Yojana का लाभ नहीं मिला है।
आवास प्लस योजना का लाभ लेने के लिए अभी करे करो यह काम
अभी तक कच्चे मकान में रह रहे है और आपको अभी तक PM Awas Yojana का लाभ नहीं मिला है तो अब आपके लिए केंद्र सरकार ने आवास प्लस योजना शुरू की है, इस योजना में फॉर्म करके आप अपना पक्का मकान बनाने के लिए सरकार से पक्के मकान की मांग कर सकते है इसके लिए आपको करने होंगे यह काम जैसे…
- सबसे पहले आपको अपने ग्राम सरपंच से संपर्क करे।
- अब आप उन्हें कहे की उन्हें PM Awas Plus योजना का लाभ चाहिए।
- अब सम्बंधित अधकारी आपके मकान की स्थिति देखेंगे अगर वक कच्चा या रहने लायक स्थिति में नहीं है तो वह आपके मकान का फोटो खिचेगा और PM Awas Plus पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
- इसके बाद वह आपके आधार कार्ड को अपलोड करेंगे एवं आपका खाता नंबर अपलोड करेंगे।
- इसके बाद अन्य सभी जरुरी जानकारियां अपलोड करने के बाद पीएम प्लस योजना का फॉर्म सबमिट करेंगे।
उक्त माध्यम से आपका आवेदन फॉर्म भरे जाने के कुछ दिनों या महीनो में आपका नाम PM Awas Plus Yojana की पात्र सूची में दिखाई देना शुरू हो जायेंगा और सम्बंधित सरपंच या सचिव आपके बैंक खाते में योजना की राशि अंतरित कर देंगे जिससे आप अपना पक्का मकान बना सकते है।
आपको जानकारी देते चले, प्रधान आवास प्लस योजना का पोर्टल कुछ ही दिनों के लिए खुला हुआ है, इस लिए अगर आपको आवास प्लस योजना का लाभ लेना है तो आप जल्द ही Awas Plus Yojana में अपना आवेदन फॉर्म भरे ओर योजना का लाभ लें।
अगर ग्राम पंचायत सरपंच या सचिव आपके आवेदन फॉर्म भरने मेंटाल मटोल करते है तो आप इसकी शिकायत जनपद पंचायत सीईओ से कर सकते है और अपना आवेदन फॉर्म आवास प्लस योजना में भर सकते है एवं उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
PM Awas Plus Yojana की अन्य किसी जानकारी के लिए आप हमें कमेन्ट में लिख सकते है हम आपके सभी जरुरी सवालों के उत्तर देने की कोशिश करेंगे, आपको हमारी तरफ से दी जाने वाले जानकारी कैसी लग रही है वह भी कमेन्ट बॉक्स में बताये, इस जानकारी को पूरी पढने के लिए आपका धन्यवाद।
