उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनेक विभागों को दी जिम्मेदारियां देखें

Advertisements

Ujjain Singhasth Mela 2028 : उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनेक विभागों को दी जिम्मेदारियां देखें

Ujjain Singhasth Mela 2028 : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सिंहस्थ को लेकर कई बड़े निर्णय ले लिए गये है, जिसमे अब तेज रफ्तार से वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेला आयोजन को भव्य बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा सभी महत्वपूर्ण विभागों को आयोजन हेतु सभी कार्यो की जिम्मेदारियां भी दे दी गई है।

जैसा की आप जानते है की मध्यप्रदेश में हर 12 वर्षो में सिंहस्थ का आयोजन होता है जिसमे लाखों में श्रद्धालु लगने वाले कुम्भ (सिंहस्थ) में शामिल होते है, हर 12 साले में लगने वाले सिंहस्थ कुम्भ में लोग देश विदेश से उज्जैन के इस पावन तट पर स्नान करने आते है और पवित्र स्नान करते है जिसको देखते हुए इस बार जोरदार तैयारियां चल रही है।

उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियां शुरू

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने सिंहस्थ कुम्भ को लेकर बड़ी जानकारी दी है जिसमे उन्होंने बताया है की आज सिंहस्थ को 2028 को लेकर केबिनेट बैठक रखी जा रही है जिसमे सरकार की ओर से आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 को भव्य बनाने के लिए सभी महत्वपूर्ण तैयारियां की जा रही है।

Ujjain Singhasth Mela 2028

Advertisements

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने मीडिया से बात करते हुए बताया की वर्ष 2028 में लगने वाले सिंहस्थ (कुम्भ) को भव्य रूप दिया जायेगा जिसमे लिए जितना भी बजट लगेगा उसे पास करने के लिए सरकार पूरी कोशिश करेंगी, सीएम मोहन यादव जी द्वारा यह भी कहा गया की सिंहस्थ की तैयारियां करने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां दी जा चुकी है और विभागों द्वारा विकास कार्यों को स्वीकृतियां दी गईं हैं।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियो पर एक नजर

जैसा की आप जानते है की सिंहस्थ एक भव्य कार्यक्रम होता है जिसमे लाखों करोडो की जनसंख्या में लोग सिंहस्थ कुम्भ में स्नान करने आते है जिसमें देश विदेश से लोग इस पवित्र स्नान में शामिल होते है, साथ ही लाखों की संख्या में साधू महात्मा मुख्य रूप से शाही स्नान में शामिल होते है।

वही बात करे तो उज्जैन के शिप्रा नदी के घाट पर होने वाला सिंहस्थ कुंभ मेला 27 मार्च 2028 से 27 मई 2028 तक होगा। सिंहस्थ 2028 में 9 अप्रैल से 8 मई की तारीखों के बीच 3 शाही स्नान और 7 पर्व स्नान प्रस्तावित हैं जिसमे देश विदेश से लोग इस हर बार की तरह इस बार भी शाही स्नान करने आयेंगे।

सरकार को उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुम्भ के लिए अनेक प्रकार की तैयारियां करनी पढ़ती है जिसमे मुख्य रूप से देखा जाये तो कई महत्वपूर्ण कार्य व्यवस्था करनी पढ़ती है जैसे –

  • सिंहस्थ कुम्भ ने लाखों करोडो की संख्या में आने वाले लोगो श्रद्धालु के लिए आने के लिए परियाप्त सड़के।
  • सिंहस्थ के दौरान एक से अधिक स्थानो से लोगो का आवागमन रहता है इस लिए अनेक जगहों से रास्तो का निर्माण करना।
  • सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में लाखों की संख्या में लोगो की उपस्थिति रहती है इस कारण अनेक स्थानों पर पुलिस चौकियों का निर्माण करना।
  • अगर किसी कारण से सिंहस्थ कुम्भ में अफरा तफरी आदि की संभावना बने एवं लोगो को उपचार की आवश्यकता हो ऐसे में लोगो का उपचार करने के लिए अस्थाई अस्पताल बनाने आदि कार्य।
  • सिंहस्थ के दौरान अधिक संख्या में लोग शिप्रा नदी नदी में स्नान करते है इसके लिए एक से अधिक स्नान घात बनाने एवं उन्हें स्वच्छ रखने आदि कार्य।

साथ ही मध्यप्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियो को उक्त सभी महत्वपूर्ण कार्यो के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि समय रहते ही सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सके, आपका इस बारे में क्या कहना है आप हमें कमेन्ट के माध्यम से अपनी राय हमें दे सकते है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *